Saturday, 3 March 2018
नदी शराब हो गई,
Friday, 2 March 2018
वो गुमशुदा है क्यों
Thursday, 1 March 2018
जल जाने दे होली सी!
पिया बिना सिंगार ये कैसा,क्या बिंदिया क्या काजल,छुईमुई के पल्लव हुई मैं कृष्ण की बरजोरी सी अबकी जल जाने दे होली सी!
अजय कुमार की कलम से
Wednesday, 28 February 2018
गुस्ताखी इतनी तो ना की थी
बड़ी बेरूखी है अदाऔं में उनकी, गुस्ताखी इतनी भी तो ना की थी, बस मौसम को हशीन , फूलों को रंगीन और तारों को जमीन पर लाने को कहा था, वो हंसी हैं सबसे ,ये जमाने को कहा था ,बिखरी हुई थी खुशबू जो चंदन की लकडि़यों में ,वो सांसे हैं,उनकी ,जिसको टहनियों ने छुआ था, बातों ही बातों में दिल के जज्बातों को कहां था, गुस्ताखी इतनी भी तो ना की थी,,;!!
अजय कुमार की कलम से
Sunday, 25 February 2018
सामाजिक चूक
इलाहाबाद के कटरा में स्थित कनिका रेस्टोरेंट में , दो पक्छों के मामूली विवाद में , दिलीप सरोज नाम के छात्र की ,निर्मम हत्या इस समाज कि हिंसक हो रही मानसिकता को भली भांति दर्शाता है , सीधा सा एक प्रश्न है ,नहीं मारते तो हत्यारे क्या खो देते? और हत्या कर दी तो क्या हांसिल कर लिया? , वर्चस्व का चस्मा ऑख पर चढाकर क्या हम इतने अंधे हो जाते हैं कि बुरे भले का विवेक ही मर जाता है , और राजनीति के छीछड़े नोचने वाले इसे दलित बनाम सवर्ण बना रहे हैं , यह ना तो दलित की हत्या है ना स्वर्ण की , यह हत्या है नीरंकुश हो चुके उस समाज की ,जो पूरी घटना के समय तमाशबीन बना रहा , सब का हृदय जडत्व रहा, यह हत्या है शांति और सौहार्द का दंभ भरने वाली उस सरकार की जहां सारी घटना प्रशासन को धता बताती रही, यह हत्या है हर उस व्यकि्त की जो केवल अपनी दुनियां में जीना चाहता है , अगर सरेराह ऐसी घटना संभव है तो कल्पना करिये उस गांव की जहां दूर दूर तक पुलिस थाने नहीं हैं , ऐसी घटना सभ्य समाज का निर्माण नहीं कि बल्कि तालिबानी , समाज में जीवन यापन की याद कराते हैं
अजय कुमार की कलम से