इलाहाबाद के कटरा में स्थित कनिका रेस्टोरेंट में , दो पक्छों के मामूली विवाद में , दिलीप सरोज नाम के छात्र की ,निर्मम हत्या इस समाज कि हिंसक हो रही मानसिकता को भली भांति दर्शाता है , सीधा सा एक प्रश्न है ,नहीं मारते तो हत्यारे क्या खो देते? और हत्या कर दी तो क्या हांसिल कर लिया? , वर्चस्व का चस्मा ऑख पर चढाकर क्या हम इतने अंधे हो जाते हैं कि बुरे भले का विवेक ही मर जाता है , और राजनीति के छीछड़े नोचने वाले इसे दलित बनाम सवर्ण बना रहे हैं , यह ना तो दलित की हत्या है ना स्वर्ण की , यह हत्या है नीरंकुश हो चुके उस समाज की ,जो पूरी घटना के समय तमाशबीन बना रहा , सब का हृदय जडत्व रहा, यह हत्या है शांति और सौहार्द का दंभ भरने वाली उस सरकार की जहां सारी घटना प्रशासन को धता बताती रही, यह हत्या है हर उस व्यकि्त की जो केवल अपनी दुनियां में जीना चाहता है , अगर सरेराह ऐसी घटना संभव है तो कल्पना करिये उस गांव की जहां दूर दूर तक पुलिस थाने नहीं हैं , ऐसी घटना सभ्य समाज का निर्माण नहीं कि बल्कि तालिबानी , समाज में जीवन यापन की याद कराते हैं
अजय कुमार की कलम से